Welcome to Astro World
Our mission is to empower you to align your life with the cosmic forces, bringing peace, prosperity, and fulfillment in every aspect of your journey. Whether it’s understanding your relationships, overcoming obstacles, or planning for the future, we are here to provide actionable insights tailored to your unique needs.

About Me
Astrologer & Spiritual Life Counsellor
Life | Business | Career | Relationships
मेरा नाम अभय कुमार शर्मा है। मैं राजस्थान के जयपुर ज़िले के एक छोटे से और साधारण गाँव जॉबनेर से हूँ। मेरा जीवन सफर ,
12 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, मैंने कई कंपनियों में बिज़नेस एनालिस्ट के रूप में कार्य किया। इस अनुभव ने मुझे एक तार्किक, व्यवहारिक और समाधान-प्रधान सोच वाला व्यक्ति बनाया — जो तर्क-आधारित विश्लेषण और परिणामोन्मुख कार्य प्रणाली में विश्वास रखता है।
मैंने अंततः पारंपरिक सांसारिक मार्ग का त्याग किया और स्वयं को सेवा (Seva), साधना (Sadhana), और गूढ़ विद्याओं (Occult Sciences) जैसे अंकज्योतिष, वैदिक ज्योतिष और जीवन परामर्श के अध्ययन के लिए समर्पित कर दिया।
मेरा आध्यात्मिक विज्ञान के प्रति जुनून इस विश्वास से प्रेरित है कि तर्क और रहस्यवाद दोनों साथ चल सकते हैं।
जहाँ कई लोग अंधविश्वास देखते हैं, वहीं मैं उसमें पैटर्न, तरंगें और व्यावहारिक ऊर्जा तंत्र देखता हूँ — जो हमारे जीवन पथ को प्रभावित करते हैं।
आज, मैं “Absolute Numero Astro Service” के नाम से अपनी सेवा प्रदान कर रहा हूँ, जहाँ मैं निम्नलिखित सेवाएं देता हूँ:
- वैदिक ज्योतिष
- चाल्डियन अंकज्योतिष
- जीवन पथ और डेस्टिनी रिपोर्ट
- लकी नाम एवं बिजनेस नाम डिजाइन
- करियर, विवाह और स्वास्थ्य परामर्श
- मोबाइल नंबर करेक्शन
- व्यावहारिक उपाय एवं ऊर्जा संतुलन साधन
Why Choose Us
Our Vision & Mission
अब जीवन है – समर्पण, सेवा और संस्कार
मैं आज श्री एका क्षरा सेवा ट्रस्ट के माध्यम से:
गौशाला निर्माण, गौवंश की रक्षा, लुप्त होती भारतीय संस्कृति और संस्कारों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से कार्यरत हूँ”मैंने जो भी अनुभव जीवन से पाए हैं, अब समय है उन्हें आप सभी के साथ बाँटने का हम सब मिलकर धर्म, संस्कृति, सेवा और गौसंरक्षण के इस पवित्र अभियान में सहभागी बनें।
गौमाता की सेवा और वैदिक संस्कृति का पुनर्जागरण
प्रिय सनातन धर्म प्रेमियों और राष्ट्रभक्तों,
आज का भारत आधुनिकता की दौड़ में अपनी जड़ों को भूलता जा रहा है। गौमाता, जिन्हें हम “माता” कहते हैं, आज सड़कों पर भूखी-प्यासी, घायल और उपेक्षित पड़ी हैं। दूसरी ओर, हमारी संतानें — जो कल का भविष्य हैं — मोबाइल, भौतिकता और विकृति की ओर बढ़ रही हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए “श्री एक आसरा सेवा ट्रस्ट” ने दो पवित्र संकल्प लिए हैं:
गौसेवा महाअभियान
गौसेवा महाअभियान (2035 तक भारत को आवारा गौमुक्त बनाना) “एक व्यक्ति – एक गाय” आंदोलन गौवंश को गोद लेने, चारा-पानी, चिकित्सा और आश्रय की व्यवस्था गाय को परिवार का सदस्य मानकर पालन गाय की सेवा = धर्म + राष्ट्र + आत्मा की सेवा
श्री एका क्षरा सेवा ट्रस्ट, चंडीगढ़ एक पवित्र उद्देश्य के लिए समर्पित सेवा संस्था है जो गौ सेवा, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और मानवीय कल्याण हेतु निरंतर कार्यरत है। हम आप सभी भारतवासियों से करबद्ध प्रार्थना करते हैं कि इस अभियान को केवल एक दान नहीं, बल्कि सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का पवित्र यज्ञ समझकर सहयोग करें।
हमारा संकल्प है कि भारतवर्ष में जितनी अधिक गायों की सेवा संभव हो, उन्हें बचाया जाए, संरक्षण दिया जाए और उन्हें प्रेमपूर्वक जीवन प्रदान किया जाए। अगर भारत के 100 करोड़ नागरिक भी मात्र एक-एक गाय की देखभाल का संकल्प लें, तो हम 203.31 लाख गायों को नया जीवन देने में सफल हो सकते हैं। यह मात्र पशु सेवा नहीं है


वैदिक शिक्षा और संतान संस्कार अभियान
संस्कृति से जुड़ी संतान, बनती है सशक्त राष्ट्र की पहचान” गुरुकुल विद्यापीठ में वेद, विज्ञान, संस्कृत, योग, गणित और नैतिक शिक्षा बच्चों को निःशुल्क भोजन, आवास, शिक्षा और करियर मार्गदर्शन उद्देश्य: हर बच्चे को धर्म, चरित्र और विवेक से परिपूर्ण बनाना
हमारा विश्वास:-
यदि हर भारतवासी एक गाय को माता समान अपनाए, और हर संतान को वैदिक संस्कार मिले तो भारत एक बार फिर विश्वगुरु बन सकता है।
इसका मुख्य उद्देश्य है –
भारतीय वैचारिक व्यवस्था को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ नई पीढ़ी के मस्तिष्क में विकसित करना।
वंचित और गरीब बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना।
गुरुकुल में बच्चों को सिखाया जाता है:वेद, उपनिषद, वैदिक दर्शन, वेदांत, विज्ञान, गणित, संस्कृत, अंग्रेज़ी भाषा, व्याकरण, सामाजिक अध्ययन,योग और ध्यान,कंप्यूटर ज्ञान, कला, संगीत और खेलकूद साथ ही, उन्हें प्रदान की जाती हैं:
निःशुल्क भोजन, निःशुल्क आवास, कपड़े
चिकित्सा सुविधाएं और सबसे महत्वपूर्ण – करियर निर्माण में सहायता।
